प्रत्येक वर्ष अगहन मास के शुक्ल पक्ष कि सप्तमी तिथि को नंदा सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस बार नंदा सप्तमी आज यानि 10 दिसंबर को है। नंदा सप्तमी के दिन नंदा देवी, सूर्यदेव और भगवान गणपति की आराधना की जाती हैं। आइए जानते हैं नंदा सप्तमी की पूजा मुहूर्त, तिथि महत्व और पूजा विधि के बारे में-
नंदा सप्तमी मुहूर्त
सप्तमी तिथि आरंभ: 9 दिसंबर सायं 07: 53 मिनट से आरंभ
सप्तमी तिथि समाप्त: 10 दिसंबर सायं 07:09 मिनट पर (नंदा सप्तमी 10 दिसंबर को मनाई जाएगी।)
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः11:53 से दोपहर 12:35 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01: 58 मिनट से दोपहर 02: 39 मिनट तक
(दोनों ही मुहूर्त कार्यों के लिए शुभ )
राहुकाल: प्रातः10: 56 मिनट से दोपहर 12:14 मिनट तक (इस अवधि में पूजा न करें)