फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mokshda Ekadashi: मोक्षदा एकादशी आज, जानें वर्ष 2021 में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां

Fri, 25 Dec 2020 08:41 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोक्षदा एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी व्रत 25 दिसंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। शास्त्रों में इसे मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी बताया गया है। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। 

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
एकादशी व्रत धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन व्रत करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त हो जाते है और अपने परिवारवालों को आशीर्वाद देते है। इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति रहती है। इस व्रत को करने से धन-धान्य और पुत्रादि की वृद्धि होती है। कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन आनंद से परिपूर्ण हो जाता है।एकादशी व्रत करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार पूर्वकाल में जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ।

एकादशी व्रत के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी व्रत के नियम
  • एकादशी के दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प कर शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए। 
  • विधिनुसार भगवान श्रीकृष्ण का पूजन और रात को दीपदान करना चाहिए।
  • एकादशी की रात भगवान विष्णु का भजन-कीर्तन करना चाहिए। 
  • एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
  • व्रत की समाप्ति पर श्री हरि विष्णु से अनजाने में हुई भूल या पाप के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। 
  • अगली सुबह यानी द्वादशी तिथि पर पुनः भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। 
  • भोजन के बाद ब्राह्मण को क्षमता के अनुसार दान देकर विदा करना चाहिए।

चावल - फोटो : अमर उजाला।
एकादशी के दिन ये सावधानी बरतें
एकादशी का व्रत पाप और रोगों का नाश कर देता है। अगर वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी का व्रत ना रख पाए तो उन्हें इस दिन चावल नहीं खाने चाहिए। 
विज्ञापन

एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
आइए जानते हैं साल 2021 में एकादशी व्रत कब-कब पड़ेगा, देखें पूरी लिस्ट-
 
एकादशी  दिन व दिनांक
सफला एकादशी शनिवार, 09 जनवरी 2021
पौष पुत्रदा एकादशी रविवार, 24 जनवरी 2021
षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021
जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021
विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021
आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021
पापमोचिनी एकादशी बुधवार, 07 अप्रैल 2021
कामदा एकादशी शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021
वरुथिनी एकादशी शुक्रवार, 07 मई 2021
मोहिनी एकादशी रविवार, 23 मई 2021
अपरा एकादशी रविवार, 06 जून 2021
निर्जला एकादशी सोमवार, 21 जून 2021
योगिनी एकादशी सोमवार, 05 जुलाई 2021
देवशयनी एकादशी मंगलवार, 20 जुलाई 2021
कामिका एकादशी बुधवार, 04 अगस्त 2021
श्रावण पुत्रदा एकादशी बुधवार, 18 अगस्त 2021
अजा एकादशी शुक्रवार, 03 सितंबर 2021
परिवर्तिनी एकादशी शुक्रवार, 17 सितंबर 2021
इन्दिरा एकादशी शनिवार, 02 अक्टूबर 2021
पापांकुशा एकादशी शनिवार, 16 अक्टूबर 2021
रमा एकादशी सोमवार, 01 नवंबर 2021
देवोत्थान एकादशी रविवार, 14 नवंबर 2021
उत्पन्ना एकादशी मंगलवार, 30 नवंबर 2021
मोक्षदा एकादशी मंगलवार, 14 दिसंबर 2021
सफला एकादशी गुरुवार, 30 दिसंबर 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें