फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2020: मोहिनी एकादशी आज, जानिए इस दिन क्या करना रहता है शुभ

Sun, 03 May 2020 12:12 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mohini Ekadashi 2020
हर महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती है। इस बार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 3 मई, रविवार के दिन है। इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए, आज जानते हैं इस पावन दिन क्या करना चाहिए...

 
विज्ञापन

2 of 6
Mohini Ekadashi 2020
भगवान विष्णु की पूजा
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनावांछित फल की प्राप्ति होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Mohini Ekadashi 2020
एकादशी व्रत
  • इस दिन अगर संभव हो तो व्रत भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। मोहिनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

 

4 of 6
Mohini Ekadashi 2020
दान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। एकादशी के दिन दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन किए हुए दान का कई गुना फल मिलता है। अपनी क्षमता के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन दान अवश्य करें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Mohini Ekadashi 2020
नहाने वाले जल में गंगा जल मिलाएं 
  • एकादशी के पावन दिन गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार संपूर्ण देश में लॅाकडाउन की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है, इसलिए मोहिनी एकादशी के पावन दिन नहाने वाले जल में थोड़ा गंगा जल मिला लें। नहाने से पहले मां गंगा का ध्यान अवश्य करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohini Ekadashi 2020
भगवान विष्णु को भोग लगाएं
  • मोहिनी एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगाएं। आप अपनी इच्छानुसार विष्णु भगवान को भोग लगा सकते हैं। भोग में तुलसी का प्रयोग भी करें। भगवान विष्णु तुलसी के बिना भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सात्विक भोजन का भोग लगाया जाता है। विष्णु भगवान के भोग में कुछ मीठा भी रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें