फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2020: मोहिनी एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये काम

Sun, 03 May 2020 12:22 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mohini Ekadashi 2020
मोहिनी एकादशी 2020 (Mohini Ekadashi 2020)
  • मोहिनी एकादशी रविवार, 3 अप्रैल को है। हर माह में दो एकादशी तिथि होती है एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी तिथि होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित होता है। आइए, आज जानते हैं इस पावन दिन क्या नहीं करना चाहिए...
 
विज्ञापन

2 of 6
Mohini Ekadashi 2020
चावल का सेवन नहीं करना चाहिए
  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी के पावन दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन व्रत नहीं रखने वालों को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
Mohini Ekadashi 2020
मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
  • एकादशी के पावन दिन मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस पावन दिन सात्विक आहार का सेवन करना चाहिए। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा से विशेष लाभ होता है। 
 

4 of 6
Mohini Ekadashi 2020
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
  • एकादशी के पावन दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन संयम के साथ ब्रह्राचार्य का पालन करना चाहिए। एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का दिन है, इस दिन भजन-कीर्तन करने चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 6
Mohini Ekadashi 2020
क्रोध नहीं करना चाहिए
  • एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का दिन होता है। इस दिन क्रोध नहीं करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति से वाद- विवाद में नहीं उलझना चाहिए और वाणी में संयमता बरतें। इस दिन भगवान विष्णु का गुणगान करते रहना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohini Ekadashi 2020
शाम के वक्त सोना नहीं चाहिए
  • एकादशी के दिन शाम के समय में सोना नहीं चाहिए। इस दिन सुबह भी जल्दी उठ जाना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें