फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May 2020 Vrat and Festivals Dates: मई माह में पड़ेंगे ये व्रत एवं त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 01 May 2020 05:46 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Calendar 2020 - May - फोटो : calendar 2020
विज्ञापन

May 2020 vrat and festivals list: मई माह में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत जहां बगलामुखी जयंती से होगी तो वहीं इस माह का अंत महेश जयंती के साथ होगा। आइए जानते हैं मई में कौन-कौनसे प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे।

विज्ञापन


बगलामुखी जयंती
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इसी तिथि पर भगवान शिव के द्वारा प्रकट की गई दस महाविद्याओं में प्रमुख आठवीं महाविद्या माँ बगलामुखी प्रगट हुईं थीं। इस बार यह 01 मई 2020 को है।

सीता नवमी
हिन्दू पंचांग के अनुसार, माता सीता का प्राकट्य त्रेतायुग में वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इस साल यह तिथि 2 मई को पड़ रही है। इसलिए सीता नवमी का पर्व 2 मई को है।
विज्ञापन


मोहिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी 3 मई, 2020 को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मोहिनी एकादशी कहलाती है। विष्णु भगवान को एकादशी तिथि प्रिय होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

परशुराम द्वादशी
हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी को परशुराम द्वादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 4 मई 2020 को परशुराम द्वादशी मनाई जाएगी। इस दिन पुरे देश में परशुराम जी की पूजा-अर्चना की जाती है।

नरसिंह जयंती
नरसिंह जयंती 6 मई को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार नरसिंह जयंती का व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है।

बुध पूर्णिमा
7 मई 2020 को बुद्ध पूर्णिमा है जिसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। वैशाख पूर्णिमा पर विष्णु के अवतार भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। 

नारद जयंती 
नारद जयंती 'देवऋषि नारद मुनि' के जन्म दिवस के रूप में वैशाख कृष्ण प्रतिपदा के दिन मनाई जाती है। इस साल नारद जयंती 8 मई को है।  

अपरा एकादशी
अपरा एकादशी 18 मई को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी अथवा अचला एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

शनि जयंती
शनि जयंती पर्व 22 मई को है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है। 

वट सावित्री व्रत
धार्मिक मान्यता के अनुसार, वट सावित्री व्रत हिंदू विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत 22 मई को है।

ईद उल फितर
ईद उल फितर एक महत्वपूर्ण इस्लामी उत्सव है जिसे भारत के सभी हिस्सों में, सभी मुस्लिमों के द्वारा मनाया जाता है। इस महीने ईद उल फितर 24 मई को है।  

महेश नवमी
महेश नवमी 31 मई को है। महेश नवमी प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति भगवान शिव के वरदान स्वरूप मानी गई है जिसका उत्पत्ति दिवस ज्येष्ठ शुक्ल नवमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें