प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के साथ मासिक शिव रात्रि का भी विशेष महत्त्व माना जाता है। इस बार वैशाख मास की शिवरात्रि 09 मई 2021 दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करते हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजें जल, दूध, भांग, धतूरा और बिल्वपत्र अर्पित करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार की मासिक शिवरात्रि पर दो बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं इसलिए यह शिवरात्रि शिवभक्तों के लिए बेहद खास रहेगी। जानते हैं कि शिवरात्रि पर कौन से योगों का निर्माण हो रहा है और इस दिन क्या हैं शुभ मुहूर्त।