फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Rituals: मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं हिन्दू महिलाएं? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Sat, 16 Nov 2024 01:34 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा मांग में सिंदूर लगाने की एक महत्वपूर्ण परंपरा है। सिंदूर लगाने के धार्मिक महत्व के साथ इसके वैज्ञानिक कारण भी हैं। आइए जानते हैं मांग में सिंदूर लगाने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण क्या है...
विज्ञापन
मांग में सिन्दूर क्यू लगते हैं - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mang Me Sindur Kyu Lagate Hai: हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा मांग में सिंदूर लगाने की एक महत्वपूर्ण परंपरा है। शादी के समय दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग में पहली बार सिंदूर भरता है। इसके पीछे मान्यता है कि यह पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन का प्रतीक है। इसके साथ ही यह एक शादीशुदा महिला की पहचान भी माना जाता है। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। हिंदू महिलाएं तब तक अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं जब तक उनका वैवाहिक जीवन स्थिर रहता है। हालांकि, सिंदूर लगाने के धार्मिक महत्व के साथ इसके वैज्ञानिक कारण भी हैं। आइए जानते हैं मांग में सिंदूर लगाने के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण क्या है...

विज्ञापन


शास्त्रों का दृष्टिकोण
शास्त्रों के अनुसार, शादी के दिन पति द्वारा मांग में सिंदूर भरने के बाद महिला इसे स्वयं भरती है, जब तक कि उसका पति जीवित रहता है। पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि मांग में सिंदूर भरने वाली महिलाओं की रक्षा देवी पार्वती करती हैं और उनके पति को नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं।

सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक
लाल रंग सिंदूर का मुख्य रंग होता है, जो शुभता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसे सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि सिंदूर लगाने से महिला की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो उसके पति और उसके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। साथ ही यह महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक होता है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक कारण
सिंदूर लगाने का केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी बताया जाता है। विज्ञान के अनुसार सिंदूर हल्दी और चूने (लाइम) के मिश्रण से बनता है। इसे मांग के बीच में लगाने से तनाव और मानसिक दबाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह महिलाओं को अधिक सक्रिय बनाता है और रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। 

 

Shani Dev Puja Vidhi: शनिदेव की पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान, छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी

Nazar Utarne ke Upay: नजर उतारने के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें नजर लगने के लक्षण



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें