Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इस दिन सूर्य धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन होते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा-आराधना, स्नान, दान और जाप का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किया गया दान सौ गुना होकर वापस मिलता है। दान करने से व्यक्ति की कुंडली में होने वाले दोष दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों का दान करने विशेष लाभ होता है।
1- काले तिल के दान का महत्व
मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि की राशि में आते हैं। सूर्य और शनि पिता- पुत्र होने के बावजूद शत्रुता का भाव रखते हैं, लेकिन सूर्य का शनि के घर आकर रहना प्रेम का प्रतीक है। काले तिल का संबंध शनि से होता है। तिल के दान से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और कई तरह के दोष दूर होते हैं। इसलिए मकर संक्रांति पर काले तिल का अवश्य दान करें।
2- गुड़ दान का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुड़ का संबंध सूर्यदेव और देवगुरु वृहस्पति से होता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गुड़ दान करने से गुरु और सूर्य कुंडली में बली होते हैं। इससे करियर में बेहतर ग्रोथ, मान-सम्मान और यश बढ़ता है।
3- कंबल के दान महत्व
मकर संक्रांति पर कंबल के दान का महत्व होता है। मकर संक्रांति के दौरान सर्दी का प्रकोप ज्यादा रहता है। मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को कंबल का दान करने से राहु और शनि दोनों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
4- खिचड़ी दान का महत्व
मकर संक्रांति को खिचड़ी भी बोलते हैं। इस दिन खिचड़ी दान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।
5- धन का दान
मकर संक्रांति वाले दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर किसी ब्राह्मण को मंदिर जाकर कुछ पैसे दक्षिणा रूप में दें।
6- गाय का घी का दान
मकर संक्रांति के दिन गाय के घी का दान करने का विशेष महत्व होता है। घी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है। गाय के घी का दान करने से कुंडली में सूर्य और देवगुरु बृहस्पति मजबूत होते हैं।