फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

makar sankranti 2021: धन प्राप्ति के लिए मकर संक्रांति पर दीपक और कौड़ियो से करें ये उपाय

Mon, 11 Jan 2021 03:11 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Makar Sankranti
विज्ञापन

सूर्य के उत्तरायण होने और धनु राशि से मकर राशि में संक्रांति करने के पर्व को मकर संक्रांति कहा जाता है। यह शुभ पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है इस वर्ष भी मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। मकर संक्रांति पर दान स्नान और सूर्य उपासना का बहुत महत्व माना जाता है। यह नई उमंग और उल्लास के साथ नई ऋतु के आगमन का त्योहार है। माना जाता है कि इस दिन किए गए कार्यों का हमें कई हजार गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए आप मकर संक्रांति के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। इसी में से एक उपाय है जो धन-धान्य, लक्ष्मी और सफलता के लिए अचूक माना जाता है। तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर सुख-समृद्धि लाने का उपाय

विज्ञापन

संक्रांति की सुबह को स्नान करने के पश्चात शुभ मुहूर्त में 14 स्वच्छ कौड़ियां लें। अब एक पात्र में दूध लेकर उसमें थोडा सा केसर मिलाएं, अब इस दूध में कौड़ियों को स्नान करवाएं। दूध से कौड़िया निकालने के बाद उसे गंगाजल से शुद्ध करें और पूजा के स्वच्छ पात्र में रख दें। 


इसके बाद पूजा घर में मां महालक्ष्मी के सामने दो दीपक, एक शुद्ध घी का और दूसरा तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। तेल का दीपक बांयी तरफ और घी के दीपक को दांयी ओर रखें। इसके बाद कौड़ियों को सिद्ध करने के लिए 14 बार इस मंत्र का जाप करें।
 ''ॐ संक्रात्याय नम:''
विज्ञापन

इसके बाद संक्रांति की पूजा यानि सूर्य पूजा और दान आदि का कार्य भी पूर्ण कर लिजिए। 

अब 12 बजे के समय उन कौड़ियों को उठाकर अपने घर के मुख्य धन स्थान और अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों पर रख दीजिए। इन कौंड़ियों को पर्स, अलमारी, देवस्थान, किचन, भंडार घर में और काम करने की मेज पर रख दें।।  

यह कार्य करने के बाद दीपक का स्थान बदल दें यानि दांयी तरफ वाले दीपक को बांयी ओर और बांयी ओर वाले दीपक को दांयी ओर कर दीजिए। ध्यान रहे कि दीपक जलता रहे।

तिल के तेल का जो दीपक है उसे शाम के समय अपने घर की दहलीज पर और घी का दीपक तुलसी में रख दीजिए। यह उपाय सुख, समृद्धि, धन, धान्य, लक्ष्मी और सफलता के लिए बहुत ही कारगर और अचूक माना गया है।
यह पूरा उपाय मकर संक्रांति के दिन ही करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें