फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2020: जानें क्यों धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है मकर संक्रांति का पर्व

Tue, 07 Jan 2020 04:22 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Makar Sankranti 2020
मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को है। धार्मिक रूप से यह पर्व बेहद खास है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान-ध्यान किया जाता है और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर्व को मनाने का ज्योतिषीय और धार्मिक कारण जुड़ा हुआ है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर अपने शत्रु ग्रह शनि की राशि मकर में प्रवेश करता है तो इस घटना को मकर संक्रांति कहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य पूजा
सूर्य का उत्तरायण होना
मकर संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है। सूर्य की ये स्थिति बेहद शुभ होती है। धार्मिक नज़रिए देखें तो इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी छोड़कर उनके घर मिलने आते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति के दिन को सुख और समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
महाभारत
मकर संक्रांति के दिन ही भीष्म पितामह ने त्यागा था अपना देह
पौराणिक मान्यता है के अनुसार, महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति का ही चयन किया था। मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भागीरथ के पीछे−पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला
इस दिन स्नान और दान-धर्म का कार्य दिलाता है मोक्ष
मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के शुभ अवसर जो व्यक्ति पवित्र नदी में डुबकी लगाता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है। इस दान धर्म का कार्य करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें