भगवान महावीर स्वामी का जन्म चैत्र मास के 13वें दिन यानी तेरस को बिहार के कुंडग्राम/कुंडलपुर वैशाली में हुआ था। प्रत्येक वर्ष इस दिन महावीर जयंती (महावीर जन्म का उत्सव) मनाई जाती है। इस बार 25 अप्रैल 2021 दिन रविवार को मनाई जाएगी। जैन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह पर्व बहुत खास होता है। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर (जिसने अपनी इंद्रियों पर पूरी तरह से विजय प्राप्त कर ली हो) थे। इन्हें कठोर तपस्या के बाद वैशाख शुक्ल की दशमी तिथि को ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। जानिए इस दिन का महत्व और कैसे मनाई जाती है महावीर जयंती।