फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है इस बार की महाशिवरात्रि, बन रहे कई दुर्लभ संयोग

Fri, 08 Mar 2024 09:36 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पवित्र दिन पर भक्त व्रत-उपवास करते हैं और शिव शंभू के साथ देवी पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। इस साल 08 मार्च को महाशिवरात्रि है।
विज्ञापन
MahaShivratri - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए सबसे बड़ा और खास त्योहार माना जाता है। इस दिन शिव जी को प्रसन्न करना सबसे आसान होता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ धरती पर मौजूद सभी शिवलिंगों में विराजमान होते हैं। साथ ही कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पवित्र दिन पर भक्त व्रत-उपवास करते हैं और शिव शंभू के साथ देवी पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। इस साल 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही खास मानी जा रही है, क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ये दुर्लभ योग करीब 300 साल बाद बन रहे हैं।  ऐसे में इस बार शिव जी की पूजा अधिक फलदाई मानी जा रही है। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन बनने वाले शुभ योगों के बारे में... 

विज्ञापन


Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ, इस दिन व्रत और पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ 

महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ योग 
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को रात्रि 09 बजकर 57 से शुरू होगी। अगले दिन इस तिथि का समापन 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस दिन निशिता काल में पूजा का महत्व होता है, इसलिए निशिता काल के मुहूर्त को देखते हुए महाशिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जा रही है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त
8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा का समय शाम के समय 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक है। इसके अलावा चार प्रहर की पूजा का मुहूर्त इस प्रकार है-

महाशिवरात्रि 2024 पर चार प्रहर की पूजा का मुहूर्त
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात 09 बजकर 28 मिनट से 9 मार्च को रात 12 बजकर 31 मिनट तक
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - रात 12 बजकर 31 मिनट से प्रातः 03 बजकर 34 मिनट तक
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - प्रात: 03.34 से प्रात: 06:37
  • निशिता काल मुहूर्त - रात में 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक (9 मार्च 2024)
  • व्रत पारण समय - सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक (9 मार्च 2024)

महाशिवरात्रि 4 शुभ योग

  • महाशिवरात्रि पर पूजा का मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक
  • शिव योग - 9 मार्च को सूर्योदय रात्रि 12 बजकर 46 मिनट तक
  • सिद्ध योग - 9 मार्च को रात्रि 12 बजकर 46 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक
  • श्रवण नक्षत्र- सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक।


सर्वार्थ सिद्धि योग
सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं। 

शिव योग
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव योग बनना शुभ माना जा रहा है। इस योग में ध्यान करना और मंत्र जाप करना अच्छा माना जाता है। इस शुभ समय भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

Mahashivratri 2024: भोले बाबा को प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर जरूर लगाएं इनका भोग

सिद्ध योग
मान्यताओं के अनुसार सिद्ध योग भगवान गणेश से जुड़ा हुआ है। यह योग आपके सभी कार्यों में सफलता प्रदान करता है। 

श्रवण नक्षत्र
श्रवण नक्षत्र के स्वामी शनि देव को माना जाता है। साथ ही यह नक्षत्र अपनी शुभता के लिए जाना जाता है। श्रवण नक्षत्र में किए गए कार्य का फल शुभ ही होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक धनवान, प्रसिद्ध और सुखी होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें