फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2025 Aarti: आज पूर्णिमा के दिन करें ये आरती, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी होंगे प्रसन्न

Wed, 12 Feb 2025 09:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Magh Purnima Puja Aarti Lyrics in Hindi: पंचांग के अनुसार, आज 12 फरवरी  को माघ पूर्णिमा का व्रत मनाया जा रहा है। कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करने से व्यापार में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य शीघ्र पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचांग के अनुसार, आज 12 फरवरी  को माघ पूर्णिमा का व्रत मनाया जा रहा है। कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करने से व्यापार में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य शीघ्र पूर्ण होते हैं। इसके साथ ही श्रीहरि की कृपा भी प्राप्त होती है। यदि आप श्री विष्णु जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती अवश्य करें। इससे आपका जीवन सुखमय होगा और सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन


Magh Purnima Snan: आज माघी पूर्णिमा पर स्नान के बाद जरूर करें ये काम, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ में स्त्रियों के स्नान के लिए है कोई विशेष नियम? जानें क्या करें क्या नहीं

विज्ञापन
Trending Videos

भगवान विष्णु की आरती - फोटो : freepik
भगवान विष्णु की आरती

ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
ॐ जय जगदीश हरे...
जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।
स्वामी दुःख विनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
ॐ जय जगदीश हरे...
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥
ॐ जय जगदीश हरे...
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर करें चंद्र देव के इन मंत्रों का जप, सभी दुख जल्द होंगे दूर
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥
ॐ जय जगदीश हरे...
तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।
स्वामी तुम पालन-कर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
ॐ जय जगदीश हरे...
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥
ॐ जय जगदीश हरे...
दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
ॐ जय जगदीश हरे...
विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
स्वामी पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥
ॐ जय जगदीश हरे...
श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।
स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥
ॐ जय जगदीश हरे...
विज्ञापन

आरती श्री लक्ष्मी जी - फोटो : अमर उजाला
आरती श्री लक्ष्मी जी
ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें