फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2020: माघ पूर्णिमा इस दिन, जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Tue, 04 Feb 2020 06:11 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार यह माघ पूर्णिमा 09 फरवरी को पड़ रही है। इस तिथि पर तीर्थ में स्नान करने से और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। माघ पूर्णिमा पर काशी और हरिद्वार में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार माघ स्नान करने वाले मनुष्यों पर भगवान माधव प्रसन्न रहते हैं तथा उन्हें सुख-सौबाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। साथ ही माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप किये जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन, पितरों का श्राद्ध और गरीब व्यक्तियों को दान देना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

माघ पूर्णिमा 2020
माघ पूर्णिमा 2020 का मुहूर्त
फरवरी 8, 2020 को 16:03:05 से पूर्णिमा प्रारंभ
फरवरी 9, 2020 को 13:04:09 पर पूर्णिमा समाप्त

माघ पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा का महत्व
माघ नक्षत्र के नाम से माघ पूर्णिमा की उत्पत्ति होती है। मान्यता है कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन प्रयाग में गंगा स्नान करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में लिखे कथनों के अनुसार यदि माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि
माघ पूर्णिमा के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, जलाशय में स्नान करना चाहिए।
स्नान के बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
स्नान के पश्चात व्रत का संकल्प लेकर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए।
मध्याह्न काल में गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देना चाहिए।
दान में तिल और काले तिल विशेष रूप से दान में देना चाहिए।
माघ माह में काले तिल से हवन और काले तिल से पितरों का तर्पण करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें