पूर्णिमा के बाद नए माह का आरंभ हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 29 जनवरी से माघ मास आरंभ हो गया है, जो 27 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। हिंदी कैलेंडर के हिसाब से यह वर्ष का 11वां माह होता है। इस माह के दौरान दान, उपवास और पवित्र नदी में स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। इस माह में कई बड़े पर्व पड़ने के कारण इसे और भी खास माना जाता है। माघ माह में कल्पवास तो किया ही जाता है, इसके साथ ही माघ में कुछ चीजों का सेवन करने के भी मना किया जाता है। इन चीजों के सेवन न करने के पीछे धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तथ्य भी है। यह माह बदलते मौसम का होता है इसलिए न सिर्फ यह धार्मिक दृष्टि से बल्कि स्वास्थय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। तो चलिए जानते हैं कि माघ माह में किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।