फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Spl: नौवीं शक्ति को अर्पित करें नौ किस्म के फूल, पूरी होगी मनोकामना

Tue, 04 Apr 2017 07:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री
विज्ञापन
नवरात्र में नौवें दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की आराधना होती है। इस दिन को राम नवमीं के रूप में मनाया जाता हैं। माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से भक्तों को सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इन्हें मां सरस्वती का भी एक रूप माना जाता है।  मां सिद्धिदात्री की चार भुजाएं हैं और मां आसान कमल का फूल है। 
विज्ञापन


ऐसे करें पूजा

मां दुर्गा के आठों स्वरूप की पूजा की तरह नौवीं शक्ति की पूजा की जाती हैं। लेकिन इनकी पूजा में नवाह्न प्रसाद, नवरस युक्त भोजन, नौ किस्म के फूल और नौ प्रकार के फल अर्पित करने चाहिए। पूजा में सबसे पहले कलश और उसमें मौजूद देवी देवताओं की पूजा करें। इसके बाद माता के मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

घर में नौ कन्याओं को भोजन करना चाहिए।
नौ कन्याओं को लगाएं भोग

नवमीं वाले दिन घर में नौ कन्याओं को भोजन करना चाहिए। कन्याओं को माता का ही रूप माना जाता है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी मनोकामना पूरी होती है। कन्याओं की आयु दो से दस वर्ष तक ही होनी चाहिए और कम से कम नौ कन्याओं को भोजन कराएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें