फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Laxmi Aarti: हर शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की ये आरती, धन-संपदा की होगी प्राप्ति

Fri, 13 Dec 2024 10:05 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा के बाद आरती करना बहुत महत्वपूर्ण है। आरती करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और आरती करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
दिवाली गणेश लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में किसी भी पूजा को पूर्ण करने के लिए आरती का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और उनकी पूजा करने के बाद आरती करना अति आवश्यक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आरती करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। हर देवी-देवता की आरती अलग होती है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उनकी आरती करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आरती के लिरिक्स में मां लक्ष्मी के गुणों और महिमा का वर्णन किया जाता है। मां लक्ष्मी की आरती करते समय मन को शांत रखना चाहिए और भक्ति भाव से आरती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। खासतौर से शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन माता लक्ष्मी आरती करने से उनकी विशेष कृपा होती है। इसलिए यहां मां महालक्ष्मी की आरती लिरिक्स दी जा रही है। इसकी मदद से पूजा के दौरान आप आरती कर सकते हैं... 

विज्ञापन


 

लक्ष्मी जी की आरती 

ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत
मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता
।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
उमा रमा ब्रह्माणी तुम ही जगमाता
मैया तुम ही जगमाता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत
नारद ऋषि गाता
।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी सुख सम्पत्ति दाता
मैया सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल निवासिनि तुम ही शुभदाता
मैया तुम ही शुभदाता
कर्मप्रभावप्रकाशिनी
भवनिधि की त्राता


।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहती सब सद्गुण आता
मैया सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता
मन नहीं घबराता
।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते वस्त्र न कोई पाता
मैया वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव 
सब तुमसे आता
।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
शुभ गुण मन्दिर सुन्दर क्षीरोदधि जाता
मैया सुन्दर क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता
।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मीजी की आरती जो कोई नर गाता
मैया जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता
।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
।। मैया जय लक्ष्मी माता।।

मां महालक्ष्मी की जय

 

ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Kitchen: घर में दरिद्रता लाती हैं रसोई में रखी ये 5 चीजें, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें