नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा की शक्ति मां कात्यायनी की आराधना होती हैं। माना जाता है कि जिन लड़कियों का विवाह होने के दिक्कतें आ रही हैं। मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह का योग बनता हैं। यही नहीं मनचाहा वर भी मिलता हैं। इनका वाहन सिंह हैं और इनकी चार भुजाएं हैं। महिषासुर राक्षस का वध करने के कारण इनको महिषासुर मर्दिनी के नाम से भी जाता हैं। इनकी कृपा से भर, शोक और रोग से मुक्ति मिलती हैं।
ऐसे करें पूजा
मां कात्यायनी की पूजा वाले दिन सुबह जल्दी नहाकर इनका ध्यान करें। इसके बाद पहले की ही तरह कलश और उसमें मौजूद सभी देवी- देवताओं की पूजा करने के बाद मां कात्यायनी की पूजा करें। भोग लगाते समय ध्यान रहें कि इनके भोग में शहद जरूर हो।