फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 5 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sun, 05 Apr 2020 08:05 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 5 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
  • प्रेम के लिए अनुकूल दिन है। दिलो-दिमाग में प्रियतम का ख्याल रहेगा। विवाह के बाद गैर पार्टनर से रिश्ते बनाना ठीक नहीं है। साथी आज आपसे कुछ ऐसी डिमांड कर सकता है जिसको पूरा करना संभवतः मुश्किल होगा। घर वालों का साथ मिलेगा। यदि सिंगल हैं तो नया साथी मिल सकता है, लव रिलेशनशिप कायम हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
  • मंगल, राहु की युति आपसी झगड़े करवा सकती है । जीवनसाथी से तनाव रहेगा विवाहित जन को संयम और अनुकूलता बनाये रखें, वक्री शनि  के कारण नोंक-झोंक रहेगी। अपने आपको किसी क्रिएटिव कार्य में बिजी रखें। सेहत खराब हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
  • लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। शादी का योग बन रहा है, लेकिन घर में कलह के कारण देरी हो सकती है। आपकी मीठी वाणी प्रेमी का मन मोह लेगी। आज अपने आपको संवारेंगे, सुन्दर लगने के लिए पार्लर जा सकते हैं। प्रियतम को रिझाने की पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
  • उत्साह और खुशी से भरा दिन रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ कम समय बिताएंगे। आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। नए मित्र नए लव रिलेशन बन सकते हैं, जिस कारण प्रेमी को  अविश्वास  हो सकता है । कुछ जातकों को प्रेम में धोखा मिल सकता है। आपको परिवार से लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
  • विवाह करना चाहते है तो साथी से ये बात कह दें। अपनी बेचैनियों को किसी प्रकार भी रिश्ते में न आने दें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
  • आपके लव रिलेशन को किसी की नजर लग गयी है । बिना बात के मन मुटाव होगा, ब्रेकउप भी हो सकता है।  माता से लाभ प्राप्त हो सकता है। आप भावनात्मक जल्दी हो जाते हैं, लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। पति-पत्नी में पुरानी लड़ाई ख़त्म होगी । लव रिलेशन बेहतर होंगे।  जिन जातकों के विवाह या रिश्ता टूट चुका है, थोड़ी कोशिश करें दोबारा मिलन हो सकता है।  

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन के लिए रोमांस भरा दिन रहेगा। घरवालों से प्रियतम को मिला सकते हैं विवाह का जिक्र भी कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपकी इस भावना को पसन्द कर सकता है। मन मतवाला है, नये लव पार्टनर बन सकते हैं। विवाहित जातक सतर्क रहें ,अचानक खर्चा आ सकता है।  

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
  • लव रिलेशन को लेकर दिन उत्तम है। लव बर्डस को भी अपने प्रेम को लेकर सीरियस होने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। लव मैरिज में इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा आज पूरी होने की सम्भावना है। प्रेमी आपके मन की बात शायद न समझ पाएं। कुछ जातक अपने लव रिलेशन से बोर हो सकते हैं, जिस कारण प्रियतम रूठ सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
  • आपको लगेगा की लव रिलेशन में सब गलत हो रहा है। आप जिससे प्यार करते हैं, उससे अच्छा ताल-मेल नहीं बनेगा। तनाव भरा दिन है। लव पार्टनर पर अधिक खर्चा कर सकते हैं। मैरिड कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा सदभावना बढ़ेगी।  

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
  • फ्लर्ट करने का मूड है। रोमांस से दिल दिमाग भरा है। प्रेम में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। वर्किंग, पार्टनर्स से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपना पार्टनर अगर ढूंढ रहे हैंं तो वह कार्यस्थल पर मिल सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
  • रोमांस भरा दिन रहेगा। लव पार्टनर से रिलेशन मधुर होंगे। मैरिड रिलेशन में प्यार लाने के लिए आप को पहल करनी पड़ेगी। प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है। विवाह योग बन रहा है। प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
  • आज मन की मुराद पूरी होने की संभावना है। परिवार के साथ सैर सपाटे का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी प्रतिभा के कारण प्रेमी आपसे खुश होगा । लव पार्टनर से उपहार मिल सकता है। लव पार्टनर का साथ आपके लिए लाभदायक हो सकता है।  जीवनसाथी के पिता के साथ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें