फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण की वजह से मालामाल हो रहे मुस्लिम

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्री कृष्ण दीन दयाल कहलाते हैं। जो भी इनकी शरण में आ जाता है उसे धनवान बना देते हैं। श्री कृष्ण की कृपा से हिन्दू हमेशा से धनवान होते रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन श्री कृष्ण की लीलास्थली में मुसलमान भी श्री कृष्ण की कृपा से निहाल हो रहे हैं और श्री कृष्ण उन्हें मालामाल बना रहे हैं।

ऐसे कृपा बरस रही है कृष्ण की

वृंदावन के मुसलमानों को श्री कृष्ण इसलिए मालामाल बन रहे हैं कि यहां के मुसलमान हिंदुओं की आस्था के केंद्र ठाकुर जी के लिए पूरी निष्ठा के साथ एक से बढ़कर एक शानदार पोशाकें, मुकुट श्रृंगार तैयार कर रहे हैं।

जन्माष्टमी पर इन्हीं पोशाकों को धारण कर ठाकुरजी अपने अनन्य भक्तों को दर्शन देकर निहाल करेंगे। ब्रज के लाला के जन्मोत्सव की तैयारियां हिंदू ही नहीं यहां का मुस्लिम समाज भी कर रहा है।

ठाकुरजी को पहनाई जाने वाली पोशाकें और मुकुट श्रृंगार को तैयार करने में मुस्लिम समाज के कारीगर दिन रात एक करने लगे हैं।

पोशाक और मुकुट के कारोबार से जुडे़ कारीगर इकराम, आसिफ, आरिफ, सोहेल, नुसरत, यकूब, मुट्टन कुरैशी ने बताया कि हम जैसे कई परिवार वर्षों से ठाकुरजी की पोशाक और मुकुट श्रृंगार को मूर्त रूप प्रदान करते आए हैं।

यह हमारी जीविका का साधन भी है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों मुस्लिम परिवारों का पालन ठाकुरजी की पोशाक और श्रृंगार के निर्माण से चल रहा है।

विज्ञापन

विदेशों में भी इनके कपड़े पहनते हैं श्री कृष्ण

वृंदावन के मुस्लिम समाज द्वारा बनाईं गईं पोशाक गुजरात के अहमदाबाद स्थित अक्षरधाम के राधा कृष्ण के श्रीविग्रह और दिल्ली और पंजाबी बाग के इस्कान मंदिर के श्रीविग्रह धारण करेंगे। पोशाक निर्माता इकराम ने बताया कि अक्षरधाम के कोठारी महाराज सोमवार को ही इस पोशाक को लेकर गए हैं।

पोशाक और मुकुट व्यापारी विपिन अग्रवाल बताते हैं कि वृंदावन में बनाई जाने वाली पोशाकों की मांग इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया के भारतीय मूल के लोगों के अलावा विदेशी भी अधिक पसंद करते हैं। वे वृंदावन से खरीदकर अपने अपने देश ले जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें