या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}Shri Laddu Gopal Chalisa: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण सभी मुरादें जल्द ही पूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ के साथ ही लड्डू गोपाल की चालीसा का पाठ करने से भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बरसती है। माना जाता है कि, श्रद्धा भाव से लड्डू गोपाल की चालीसा का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। ऐसे में आइए इस लेख में लड्डू गोपाल चालीसा के लिरिक्स को देखते हैं, जिसकी मदद से आप जन्माष्टमी के दिन इसका पाठ कर सकते हैं।
|| श्री गोपाल चालीसा ||
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।