गुलाबी रंग के वस्त्र
गुलाबी रंग प्रेम और सुख का प्रतीक है। इस रंग को शुक्र ग्रह से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि खिंची चली आती है।
लाल रंग के वस्त्र
जन्माष्टमी के त्योहार के लिए लाल रंग को बेहद शुभ माना जाता है। बहुत से ज्योतिषाचार्य लाल और पीले रंग के कपड़े को पहनने का सुझाव देते हैं। लाल रंग ऊर्जा और साहस का प्रतीक भी माना जाता है। लाल रंग को मंगल ग्रह से भी जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में इस साल कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में भी अकूत उत्साह और ऊर्जा की वृद्धि होगी।
पीले रंग के वस्त्र
पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग है, धर्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण उन्हीं के अवतार हैं। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही ऐसा करने भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है।
सफेद रंग के वस्त्र
सफेद रंग शांति का प्रतीक है और इसे चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहने तो जीवन में अपने आप सुख-शांति और समृद्धि आने लगती है।
नीले रंग के वस्त्र
नीला रंग को सीधे तौर पर भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यातों के मुताबिक नीले रंग का कपड़ा पहनने से मानसिक शांति मिलती है, साथ ही जीवन के अन्य परिस्थितियों में भी संतुलन बना रहता है।
हरे रंग के वस्त्र
हरे रंग को हरियाली जोड़कर देखा जाता है। साथ ही हरे रंग को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन अगर आप हरे रंग का कपड़ा पहते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।