फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2022: कौन थीं भगवान श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां, कैसे हुई थी इनकी शादी? जानिए यहां

Wed, 17 Aug 2022 12:44 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shri Krishna Ki Patrani Ke Naam :  द्वारिकाधीश भगवान कृष्ण की रुक्मणी के अलावा प्रमुख रानियां थीं, जो पटरानियां कहीं जाती हैं। भगवान कृष्ण की आठ प्रमुख पटरानियां  रुक्मणी, जामवंती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रवृदां, नग्नजिति, रोहिणी और लक्ष्मणा थीं।
विज्ञापन
1 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : अमर उजाला
Shri Krishna Ki Patrani Ke Naam : भगवान श्रीकृष्ण के बारे में कहा जाता है कि उनकी 16108  रानियां और 8 पटरानियां थीं। इन सबसे अलग थीं राधा, जो कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रेयसी थीं। हालांकि श्रीकृष्ण चाहकर भी राधा से विवाह नहीं कर पाए। वहीं उनकी पत्नियों की बात की जाए तो भगवान श्रीकृष्ण के साथ हमेशा रुक्मणी का ही नाम लिया जाता है। लेकिन द्वारिकाधीश भगवान कृष्ण की रुक्मणी के अलावा प्रमुख रानियां थीं, जो पटरानियां कहीं जाती हैं। भगवान कृष्ण की आठ प्रमुख पटरानियां  रुक्मणी, जामवंती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रवृदां, नग्नजिति, रोहिणी और लक्ष्मणा थीं। जन्माष्टमी आने वाली है। ऐसे में हम आपको भगवान कृष्ण की आठ प्रमुख पटरानियों के बारे में  बता रहे हैं - 

रुक्मणी 
पुराणों के अनुसार, भगवान कृष्ण की सबसे बड़ी यानी पहली पत्नी रुक्मणी थीं, जिन्हें देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि रुक्मणी श्री कृष्ण से विवाह करना चाहती थीं। वह मन ही मन कृष्ण को अपना पति मान लिया था। लेकिन उनके भाई रुक्मी को ये विवाह मंजूर नहीं था इसलिए उन्हें कान्हा से भागकर शादी करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन

2 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : अमर उजाला
जामवंती
श्री कृष्ण की दूसरी पत्नी का नाम जामवंती था। जामवंती, राजा जामवंत की पुत्री थीं। दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण पर मणि चुराने का आरोप लगा था। कृष्ण को पता चला कि मणि पूर्वजन्म के भक्त जामवंत के पास है। जामवंतजी कृष्ण को पहचान नहीं पाए, इसलिए उन्होंने कान्हा को मणि दे दी। साथ ही अपनी बेटी जामवंती संग उनका विवाह करा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : अमर उजाला
सत्यभामा
भगवान कृष्ण की तीसरी पत्नी का नाम सत्यभामा था। सत्यभामा राजा सत्राजित की बेटी थीं। कहा जाता है कि जिस मणि को चोरी करने का आरोप कृष्ण पर लगा था, वह मणि उन्हीं की थी। जैसे ही कृष्ण ने उनकी मणि उन्हें वापस की सत्राजित लज्जित हो गए। फिर उन्होंने भगवान से माफी मांगते हुए अपनी बेटी सत्यभामा का विवाह कृष्ण से करवा दिया।  

4 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : अमर उजाला
कालिन्दी
कालिन्दी भगवान श्री कृष्ण की चौथी पत्नी थीं। पौराणिक मान्यता है के अनुसार, कालिन्दी सूर्य भगवान की पुत्री थीं, जिन्होंने श्री कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए भगवान ने उनसे विवाह किया था।
विज्ञापन

5 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : iStock
नग्नजिति
नग्नजिति भगवान श्री कृष्ण की पांचवी पत्नी थीं। इनके पिता का नाम राजा नग्नजिति था। राजा ने अपनी बेटी के स्वयंवर में ऐसी शर्त रखी जिसे सिर्फ श्री कृष्ण ही पूरा कर सकते थे। श्री कृष्ण ने राजा की शर्त को पूरा करते हुए अखाड़े में सात पागल सांडो को काबू किया और नग्नजिति को अपनी पत्नी बनाया। 
विज्ञापन

6 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : iStock
मित्रवृंदा
कृष्ण की छठवीं पत्नी मित्र वृंदा थीं। कहा जाता है कि मित्रवृंदा उज्जैन के राजा विंद और अनुविंद की बहन थीं। मित्रवृंदा श्रीकृष्ण को अपना पति चुनना चाहती थीं, लेकिन विंद और अनुविंद ने अपनी बहन को ऐसा नहीं करने दिया। जिसेक बाद कृष्ण बलपूर्वक मित्रवृंदा को स्वयंवर से उठाकर ले गए थे। 
विज्ञापन

7 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : iStock
रोहिणी
रोहिणी श्री कृष्ण की सातवीं पत्नी थीं। कहा जाता है कि रोहिणी ने स्वयं ही स्वयंवर के दौरान श्री कृष्ण को अपना पति चुना था। 
विज्ञापन

8 of 8
कौन थीं भगवान श्री श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां - फोटो : istock
लक्ष्मणा 
लक्ष्मणा श्री कृष्ण की आठवीं पत्नी थीं। ये कैकेय देश की राजकुमारी थीं। इन्होंने अपने स्वयंवर के दौरान भगवान श्री कृष्ण के गले में वरमाला पहनाकर उन्हें अपना पति चुना था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें