फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Hanuman: वास्तुदोष दूर करते हैं भगवान हनुमान, जानिए घर में इनके चित्र लगाने के जबरदस्त फायदे

Tue, 28 May 2024 01:19 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु के अनुसार, हनुमानजी की तस्वीर को घर में लगाने के कई फायदे होते हैं। मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने का बहुत महत्व है क्योंकि हनुमानजी मंगल के देवता माने जाते हैं। 
विज्ञापन
Lord Hanuman - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने का बहुत महत्व है क्योंकि हनुमानजी मंगल के देवता माने जाते हैं। मंगलवार को इनकी पूजा से भक्तों को संकटों से मुक्ति, शक्ति और साहस की प्राप्ति होती है। उनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और वह भक्ति और निष्काम कर्म की प्रेरणा प्राप्त करता है। वास्तु के अनुसार, हनुमानजी की तस्वीर को घर में लगाने के कई फायदे होते हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा- हनुमानजी की तस्वीर को अपने घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है और घर में सुरक्षा का भी आभास होता है।

संकटों से मुक्ति- हनुमान जी की तस्वीर का ध्यान करने से व्यक्ति को संकटों से मुक्ति मिल सकती है और उन्हें आत्मविश्वास मिलता है।

ध्यान और साधना- हनुमान जी की तस्वीर को देखकर ध्यान करने से मन की शांति और आत्मा की शक्ति में वृद्धि होती है।

आस्था और श्रद्धा- बजरंगबली की तस्वीर को देखकर व्यक्ति की आस्था और श्रद्धा में वृद्धि होती है, जो उन्हें जीवन में सफलता की ओर ले जाती है।  
विज्ञापन

  
कहां और कैसे लगाएं हनुमान जी का चित्र

- अलग-अलग स्वरूप वाले हनुमान जी के चित्र देखने को मिलते है जिनमें राम दरबार में, रामजी के चरणों में बैठे हनुमानजी का चित्र ड्राइंग रूम में लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम, विश्वास, स्नेह और एकता को बढ़ाने में सहायता मिलती है।

- परिवार के सदस्यों में धार्मिक भावना बनाए रखने के लिए श्रीराम की आराधना करते हुए या श्रीराम का कीर्तन करते हुए हनुमान जी का चित्र लगाना अति शुभ होता है। इस चित्र को लगाने से परिवार के सदस्यों का आपसी विश्वास भी मजबूत होता है। 
विज्ञापन


- इसी प्रकार अगर परिवार के सदस्यों में साहस और आत्मविश्वास की कमी हो तो अपने एक हाथ में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी का चित्र घर में लगाना लाभ प्रदान करेगा। 

Budhwa Mangal 2024: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को क्यों कहा जाता है बुढ़वा मंगल, जानिए महत्व और पूजाविधि

- जीवन में उत्साह, सफलता, उमंग पाने कि लिए आकाश में उड़ते हुए हनमान जी का चित्र लगाना चाहिए। 

- भवन की दक्षिण दिशा में लाल रंग की बैठी हुई मुद्रा में हनुमान जी का चित्र लगाने से दक्षिण दिशा से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा  एवं बुरी ताकतें दूर होती हैं,धीरे-धीरे घर में सुख-शांति आने लगती है। भवन के मुख्यद्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा लगाने से बुरी आत्माएं प्रवेश नहीं करतीं।

- किसी कार्य में सफलता पाने के लिए लंका दहन करते हुए या राम-लक्ष्मण को कंधे पर उठाए हुए हनुमान जी का चित्र लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें