फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामधेनु शंख घर में रखने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, जानिए 5 चमत्कारिक फायदे

Sat, 14 Nov 2020 08:07 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Goddess Laxmi
विज्ञापन

शंख कई प्रकार के पाए जाते हैं। हर शंख की अपनी एक खासियत होती है। कहा जाता है कि शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अति प्रिय है। कथाओं के अनुसार समुद्रमंथन के समय आठवें रत्न के रुप में शंख की उत्पत्ति हुई थी। मुख्य शंख तीन प्रकार के होते  हैं। वामावर्ती, दक्षिणावर्ती तथा गणेश शंख या मध्यवर्ती शंख। इन्हीं में से एक शंख होता है। कामधेनु शंख, यह बहुत ही दुर्लभ होता है। इसमें भी दो तरह के गौमुखी और कामधेनु शंख पाए जाते हैं। इस शंख की आकृति कामधेनु गाय के मुख के समान होती है। इसलिए इसे कामधेनु के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस शंख को घर में रखने से कामधेनु गाय के समान शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चलिए  जानते हैं कामधेनु शंख को घर में रखने के फायदे....

विज्ञापन

  • कथाओं के अनुसार  महर्षि पुलस्त्य और ऋषि वशिष्ठ ने मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए इसी शंख का प्रयोग किया था। इसलिए धन-धान्य की प्राप्ति करने के लिए यह शंख बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • कामधेनु शंख को इच्छी पूर्ति शंख भी माना जाता है। इसे घर में रखने से व्यक्ति की हर प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। कलयुग में भी मनोकामाना पूर्ति के लिए यह शंख बहुत प्रभावशाली माना गया है।
  • कामधेनु शंख का उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। जिसके अनुसार कामधेनु शंख में 33 देवों की शक्तियां समाहित होती हैं। जीवन के अंत समय में इस शंख का दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

  • अगर आपके घर में धन नहीं टिकता है तो इस शंख को घर में लाकर रखना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार इस शंख का उपयोग करने से घर में स्थाई रुप से धन की आवक बढ़ाई जा सकती है। 
  • कामधेनु शंख की पूजा करने के तर्कशक्ति और वाणी की शक्ति मजबूत होती है। मानसिक शांति प्राप्ति होती है। 
  • इस शंख को घर में रखकर पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं। यह है मंत्र 
  •  ऊँ नमः गोमुखी कामधेनु शंखाय मम् सर्व कार्य सिद्धि कुरु-कुरु नमः।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें