फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें, क्या नहीं? जानिए यहां

Thu, 13 Oct 2022 08:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें, क्या नहीं - फोटो : iStock
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022 Do's and Dont's In Hindi: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को चांद देखकर व्रत  का पारण करती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का बहुत महत्व माना जाता है। महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं, सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ काम को करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता है। चलिए जानते हैं उन कार्यों के बारे में...  

विज्ञापन


Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, दांपत्य जीवन के लिए है शुभ

विज्ञापन

करवा चौथ व्रत के दौरान क्या करें?
  • करवा चौथ के दिन पूजा के समय मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भर देती हैं।
  • करवा चौथ के दिन लाल रंग के ही कपड़े पहनें, क्योंकि लाल रंग सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • करवा चौथ की पूजा से पहले और बाद में भजन-कीर्तन जरूर करें। 
Karwa Chauth Vrat 2022: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या है मान्यता

करवा चौथ व्रत के दिन क्या न करें?
  • करवा चौथ व्रत के दौरान दिन में न सोएं।
  • व्रत के दौरान झूठ बोलने से बचें। 
  • सुहागिन महिलाएं इस दिन अपनी श्रृंगार की चीजें किसी को भी न दें। 
  • करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • करवा चौथ के दिन किसी भी महिला को अपनी सास, मां या फिर दूसरी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। 
  • इस दिन महिलाएं काले, नीले और भूरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें