फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2024: हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिन न करें ये काम, जानिए कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

Sat, 09 Nov 2024 12:52 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्तिक माह का आखिरी दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा भी बहुत ही पवित्र और शुभ मानी गई है।  शास्त्रों में कुछ ऐसे भी काम बताए हैं, जिन्हें कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kartik Purnima 2024: हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बहुत महत्व रखता है। इस महीने को बेहद शुभ माना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ते हैं। कार्तिक में ही भगवान विष्णु चार माह के योग निद्रा से जागते हैं, जिसके बाद शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। कार्तिक माह का आखिरी दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा भी बहुत ही पवित्र और शुभ मानी गई है। इस दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती का उत्सव भी मनाया जाता है, इसलिए धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही रूपों में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को है।

विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर बड़ी संख्या में लोग पवित्र नदियों में जाकर स्नान करते हैं और अपने सामर्थ्य अनुसार दान भी करते हैं। इस दिन पूजा-अनुष्ठान और दीपदान जैसे कार्य किए जाते हैं। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे भी काम बताए हैं, जिन्हें कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जाते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए।

Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक पूर्णिमा कब है 14 या 15 नवंबर? यहां जानें स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर आपके द्वार पर कोई आता है तो उसे कभी भी खाली हाथ न लौटाएं। इस दिन गरीब, जरूरतमंद, असहाय और बुजुर्गों से कटु वचन नहीं बोलने चाहिए। साथ ही इस दिन आपको दान भी करना चाहिए। 
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी का भी अपमान न करें। यूं तो हमेशा किसी का अपमान करने से बचना चाहिए। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं और आपको दोष लगता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए। साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • दान देने के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना गया है, इस दिन दार आदि करने से विशेष महत्व मिलते हैं, लेकिन इस दिन चांदी के बर्तन या दूध जैसी चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र दोष लगता है और आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • इस बात का भी खास ध्यान रखें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के किसी भी कमरे में अंधेरा न रहे। इससे मां लक्ष्मी आपके द्वार से ही लौट जाती हैं।

विज्ञापन


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें