कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन विशेष रूप से सफेद रंग की चीजों का दान किया जाता है, जो बेहद शुभ माना जाता है।
Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक दृष्टि से यह अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पवित्र नदियों में स्नान और दान का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही दान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन विशेष रूप से सफेद रंग की चीजों का दान किया जाता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी को सफेद रंग और सफेद चीजें प्रिय हैं इसलिए इस दिन सफेद रंग की चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी अपार कृपा बरसाती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान करना विशेष लाभकारी माना जाता है। इससे घर में बरकत बनी रहती है और कभी धन की कमी भी नहीं होती है। दूध का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन वस्त्रों का दान भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आपको अधिक से अधिक वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसे व्यक्ति को इसका दोगुना लाभ मिलता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी मिलता है।
शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान महादान माना गया है। इस शुभ दिन पर अन्न का दान करने से व्यक्ति के घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और समाज में उसकी प्रतिष्ठा बरकरार रहती है। विशेष रूप से यह दान पुण्य दायक होता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान भी अत्यधिक लाभकारी होता है। माना जाता है कि गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। गुड़ का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में समृद्धि का वास होता है। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन-धान्य बना रहता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर इन चार चीजों के दान से जीवन में सुख-समृद्धि, धन, और शांति बनी रहती है।