फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के धनु राशि में गोचर से बनेगा गुरु-राहु का अशुभ योग, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Sat, 27 Jun 2020 05:02 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुरु का राशि परिवर्तन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मंगलवार 30 जून को गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन गुरु धनु राशि में गोचर करेंगे। गुरु के धनु राशि में गोचर करने से गुरु और राहु का दृष्टि संबंध बन रहा है, जिसे ज्योतिष के नजरिए अशुभ माना जाता है। गुरु के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं गुरु के धनु राशि में गोचर से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

2 of 6
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।
  • किस्मत का साथ मिलने की संभावना भी बहुत कम हैं।
  • नई योजनाओं पर इस समय काम करने से फायदा नहीं होगा।
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
  • इस समय धन हानि होने की भी संभावना है।
  • किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

 
विज्ञापन

3 of 6
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ नहीं रहने वाला है।
  • आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • लेन-देन और निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है।
  • परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
  • वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • संतान की सेहत का भी ध्यान रखें।
 

4 of 6
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • काम के चलते अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।
  • स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है।
  • इस समय खर्चों में इजाफा हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में भी सहयोग कम ही मिलेगा।
  • परिवार के सदस्यों या दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का धनु राशि में गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
  • नई योजनाओं में काम करने से लाभ मिलने की संभावना बहुत कम है।
  • खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं।
  • संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी समय ठीक नहीं है।
  • इस समय सोच- समझकर फैसला लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • मेहनत करने के बाद भी फल कम ही मिलेगा।
  • परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।
  • अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
  • शत्रुओं से सावधान रहने का समय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें