फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून माह के आखिरी दिन बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से बनेगा गुरु- राहु का अशुभ योग, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Sat, 27 Jun 2020 04:41 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
जून माह के आखिरी दिन यानी 30 जून, मंगलवार को बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन बृहस्पति ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से गुरु और राहु का दृष्टि संबंध बनने जा रहा है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु और राहु का दृष्टि संबंध शुभ नहीं होता है। गुरु-राहु के इस अशुभ योग का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बृहस्पति ग्रह के धनु राशि में गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा तो कुछ राशियों पर अशुभ। आइए आज जानते हैं बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...


 
विज्ञापन

2 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
  • नौकरी और व्यापार के लिए अच्छा समय।
  • कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।
  • मेहनत में बढ़ोतरी होगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा।
  • इस समय भाग्य का साथ मिलेगा।
  • स्वास्थ्य लाभ होने के संकेत।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
  • नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है।


 
विज्ञापन

3 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
  • वृष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा।
  • नौकरी और व्यापार में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
  • इस समय आपको अचानक से लाभ होने के संकेत भी मिल रहे हैं।
  • किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।
  • कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

 

4 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिला-जुला रहेगा।
  • ये समय आपके लिए शुभ कहा जा सकता है।
  • कार्यों में स्थिरता रहेगी।
  • कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।
  • साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • नौकरी और व्यापार के लिए अच्छा समय।
  • इनकम में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
  • परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा।
  • वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
  • इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 
विज्ञापन

5 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन सामान्य कहा जा सकता है।
  • परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, पर सोचे हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।
  • इस समय किसी भी तरह के कर्ज से बचने का प्रयास करें।
  • मेहनत अधिक करनी होगी।
  • पारिवारिक तनाव हो सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
  • आपको इस समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
  • अगर आप संभलकर चलेंगे तो परेशानियों से बचा जा सकता है।


 
विज्ञापन

6 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा।
  • इस समय फायदा होने की संभावना है।
  • नई योजनाओं में कार्य करने का मौका मिल सकता है।
  • संतान से संबंधित चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • पुरानी बीमारियों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।
  • प्रॅापर्टी से संबंधित कार्यों में फायदा हो सकता है।
  • इस समय आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
  • रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
  • नौकरी और व्यापार में लाभ होने के संकेत।
  • परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं दूर होंगी।
  • मानसिक तनाव में कमी आएगी।
  • जीवन में शांति का अनुभव करेंगे।

 

8 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।
  • किस्मत का साथ मिलने की संभावना भी बहुत कम हैं।
  • नई योजनाओं पर इस समय काम करने से फायदा नहीं होगा।
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
  • इस समय धन हानि होने की भी संभावना है।
  • किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

 

9 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ नहीं रहने वाला है।
  • आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • लेन-देन और निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है।
  • परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
  • वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • संतान की सेहत का भी ध्यान रखें।

 

10 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
  • धनु राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश शुभ रहने वाला है।
  • नौकरी औक व्यापार में फायदा मिलेगा।
  • धर्म और अध्यात्म के कामों में हिस्सा लेंगे।
  • किस्मत का साथ मिलेगा।
  • संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

 

11 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • काम के चलते अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।
  • स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है।
  • इस समय खर्चों में इजाफा हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में भी सहयोग कम ही मिलेगा।
  • परिवार के सदस्यों या दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

12 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का धनु राशि में गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
  • नई योजनाओं में काम करने से लाभ मिलने की संभावना बहुत कम है।
  • खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं।
  • संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी समय ठीक नहीं है।
  • इस समय सोच- समझकर फैसला लें।

 
विज्ञापन

13 of 13
गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • मेहनत करने के बाद भी फल कम ही मिलेगा।
  • परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।
  • अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
  • शत्रुओं से सावधान रहने का समय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें