गुरुवार के दिन केले के वृक्ष के पास दीपक जलाकर जल अर्पित करना चाहिए और गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए इससे विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं, योग्य जीवन साथी मिलता है। इस दिन पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्य स्थल पर पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करें। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में आ रही बाधांए दूर होती हैं।
- जिन लोगों के ऊपर बृहस्पति भारी हैं उन्हें गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। पीले कपड़े धारण करना चाहिए। खाने में पीली वस्तुओं को शामिल करें।
- गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए इससे घर में दरिद्रता आती है। इस दिन बाल काटना और नाखून काटना भी वर्जित है।
- अगर प्रमोशन या रोजगार मिलने में बाधा आ रही है तो बृहस्पतिवार के दिन किसी पूजास्थल पर पीली वस्तुएं, फल, कपड़े, खाद्दय पदार्थ, पीले कपड़े का दान करें।
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए, इससे भाग्योदय होता है।
गुरुवार के दिन किसी बुजुर्ग ब्राह्मण को भोजन कराएं इससे बृहस्पतिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए, इससे बृहस्पति भगवान का आशीर्वाद मिलता है और शिक्षा में आ रही रूकावटें दूर होती हैं।