Indira Ekadashi Vrat 2020: इंदिरा एकादशी व्रत पितृ पक्ष में रखा जाता है। इसलिए पितरों के मोक्ष प्राप्ति के लिए यह एकादशी व्रत जरूरी होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह एकादशी तिथि 13 सितंबर को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इंदिरा एकादशी व्रत पितरों की मुक्ति की कामना के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं यह व्रत कैसे किया जाता है और इसका मुहूर्त क्या है।
शास्त्रों में इंदिरा एकादशी को लेकर यह कहा गया है कि जो भी व्यक्ति यह व्रत का पालन सच्ची श्रद्धा के साथ करता है तो व्रती के पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु जी समस्त जीवों को मुक्ति दिला सकते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु की आराधना, पितरों को मोक्ष प्राप्ति और भगवत दर्शन की कामना से किया जाता है। यह व्रत सभी एकादशी व्रत से पावन माना जाता है।