फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौरुष साबित करने के लिए दिया एक रात के लिए अपना जननांग

Mon, 23 Dec 2013 08:39 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने महाभारत के शिखंडी का नाम तो सुना ही होगा। माना जाता है कि यह नपुंसक था। लेकिन इनका पालन-पोषण पुरुष के रुप में हुआ था। इनके पिता ने युवावस्था आने पर एक राजकुमारी के साथ इनका विवाह करवा दिया।
विज्ञापन


लेकिन सुहागरात को जब राजकुमारी को पता चला कि उसका पति शिखंडी नपुंसक है तो क्रोधित होकर अपने मायके चली गई। राजकुमारी के पिता ने शिखंडी के पिता को शाप दे दिया कि तुम्हारा नाश हो जाए।

पढ़ें,आखिर भगवान श्री कृष्ण को क्यों बनना पड़ा उस नपुंसक की पत्नी

शिखंडी दुःखी होकर आत्महत्या के लिए वन में चला गया। वन में एक यक्ष ने दुःखी शिखंडी को देखकर दुःख का कारण पूछा। शिखंडी ने बताया कि उसके दुःख का कारण उसका नपुंसक होना है। इसके कारण उसकी पत्नी ने अपमानित किया और छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


पढ़ें, 2014: कौन बनेगा प्रधानमंत्री राहुल मोदी या कोई और?

यक्ष को शिखंडी पर दया आ गई। यक्ष ने अपना जननांग एक रात के लिए शिखंडी को दे दिया और कहा कि पत्नी के समक्ष अपना पौरुष साबित करके लौटा देना। शिखंडी प्रसन्न होकर राजमहल में चला आया। देवराज इंद्र को जब इस बात की जानकारी हुई कि यक्ष ने अपना जननांग एक नपुंसक को दिया है तो वह बहुत क्रोधित हुए।

पढ़ें, 2014 का वार्षिक राशिफल

इंद्र ने यक्ष को शाप दे दिया कि तुम हमेशा के लिए नपुंसक रहोगे। शिखंडी को हमेशा के लिए यक्ष का जननांग प्राप्त हो गया। जननांग मिल जाने पर भी भीष्म शिखंडी को नपुंसक ही मानते थे क्योंकि उन्हें पता था कि वह पूर्व जन्म में काशी की राजकुमारी अम्बा थी।

अर्जुन ने भीष्म पितामह का वध करने के लिए शिखंडी का सहारा लिया था। क्योंकि किसी स्त्री और नपुंसक से युद्घ करना भीष्म की मर्यादा के विरुद्घ था। इसी मर्यादा का लाभ उठाकर अर्जुन भीष्म को विजयी मार्ग से हटाने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें