फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो इस 1 मंत्र का करें रोजाना जाप, खूब होगी धनवर्षा

Thu, 10 Apr 2025 09:57 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits Of Chanting Lakshmi Mantra: एक छोटा-सा, लेकिन अत्यंत शक्तिशाली मंत्र रोजाना पढ़ना शुरू कर दीजिए। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे स्थिति मजबूत होने लगेगी। आइए जानते हैंं।
 
विज्ञापन
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर ऐसा होता है कि काफी सारा धन कमाने के बाद भी वह घर में नहीं टिकता है। किसी न किसी वजह से खर्चे उम्मीद से ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में मन परेशान होता है और आर्थिक स्थिति भी डगमगा जाती है। तो अगर आपके घर में भी आर्थिक परेशानियां बार-बार दस्तक देती हैं? तो अब समय है अपने जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा को आमंत्रित करने का। और इसके लिए आपको किसी बड़े ताम-झाम की जरूरत नहीं है, बल्कि एक छोटा-सा, लेकिन अत्यंत शक्तिशाली मंत्र रोजाना पढ़ना शुरू कर दीजिए। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे स्थिति मजबूत होने लगेगी। आइए जानते हैंं।
विज्ञापन


 इस मंत्र से मां लक्ष्मी को करें आमंत्रित
ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

यह केवल शब्दों से बना मंत्र नहीं है, बल्कि एक दिव्य ध्वनि है, जो मां लक्ष्मी को सीधा आमंत्रण देती है। इस मंत्र का नियमित जाप आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिर करता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि को बुलाता है। इसके लिए आप नियमित रूप से सुबह पूजा करने के वक्त इस मंत्र का जाप करें और फिर अपने जीवन में होने वाले चमत्कार को देखें।

कैसे करें इस मंत्र का जाप
इस मंत्र का जाप करने के लिए आपको खास विधि का पालन करके जाप करना चाहिए। सुबह स्नान के बाद, शांत और स्वच्छ स्थान पर बैठें। मन को एकाग्र करें और इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यही नहीं, कोशिश करें कि लाल कपड़े पहनें, माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं और उन्हें कमल के आसन पर बैठाएं। इस विधि का पालन करने के बाद यह और भी फलदायक साबित होगा।
विज्ञापन


 इन स्तोत्र का भी कर सकते हैं जाप
मंत्र जाप के साथ आप कुछ विशेष स्तोत्र भी पढ़ सकते हैं, जो मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं, जिसमें श्री सूक्तम् शामिल है। वेदों से लिया गया यह स्तोत्र धन, ऐश्वर्य और शांति प्रदान करता है। आप लक्ष्मी अष्टोत्तर शतनामावली का भी जाप कर सकते हैं। इसमें आप मां लक्ष्मी के 108 पवित्र नामों का स्मरण कर सकते हैं। इसके अलावा आप लक्ष्मी चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं। ध्यान दें कि इन पाठों को सप्ताह में एक या दो बार करना भी मां की असीम कृपा दिला सकता है।

 मां लक्ष्मी को बुलाने के आसान उपाय
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। घर और तिजोरी की सफाई रखें क्योंकि मां लक्ष्मी स्वच्छता पसंद करती हैं। तुलसी का पौधा घर में लगाएं और रोज दीपक जलाएं। तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का ही स्वरूप है। इसे विष्णुप्रिया भी कहा जाता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें