फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आपकी कौन सी आदत से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

Tue, 25 Feb 2020 04:38 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

किसी को क्रोध और अपशब्द कहने से 

विज्ञापन

शास्त्रों में कहा गया है क्रोध करने से सारे काम बिगड़ जाते हैं। जो भी व्यक्ति क्रोध करता है उसे नरक में जगह मिलती है। हमेशा किसी न किसी बात पर क्रोध करने मन में नकारात्मक बाते आने के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। 
 
शास्त्रों और संतो को भला-बुरा कहने पर 
जो व्यक्ति जानबूझकर शास्त्रों और साधु-संतों का अनादर करता है। मां लक्ष्मी ऐसे व्यक्तियों पर अपनी कृपा नहीं करती हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने पर
जो व्यक्ति सूर्योदय होने के बाद भी देर तक सोते हैं और सूर्यास्त के समय भी सोते हैं। ऐसे व्यक्तियों से धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

प्रातः और सायंकाल में घर पर दीया ना जलाने से
 जिन घरों में सुबह और शाम के समय घर पर दीया नहीं जलाया जाता उस घर को माता लक्ष्मी त्याग देती हैं। ऐसे लोगों के घर पर हमेशा सुख और समृद्धि की कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई का न होना
मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में निवास करती हैं जहां साफ-सफाई रहती है। जिन घरों में गंदे कपड़े, इधर-उधर सामान बिखरे रहते हैं वहां पर माता लक्ष्मी नहीं रहतीं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें