फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह! इसलिए नवजात शिशु को शहद चटाया जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको याद नहीं होगा लेकिन जब आपका जन्म हुआ होगा तो आपको शहद जरुर चटाया गया होगा। और बड़े बुजुर्ग आपके बच्चों को भी शहद चटाने के लिए कहेंगे। इसके पीछे एक ऐसा कारण है जिसे जानकर आप भी बच्चे को शहद चटाए बिना नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

शहद की मिठास में छुपा राज

शहद कठिन परिश्रम का परिणाम है। इसलिए इसकी मिठास बड़ी ही खास होती है। शहद चटाकर यह कामना की जाती है कि बच्चे के जीवन में खुशहाली और मिठास बनी रहे।

साथ ही यह संस्कार विकसित करने का प्रयास किया जाता है कि व्यक्ति कठिन परिश्रम से घबराए नहीं और हमेशा मीठा बोले। क्योंकि जीवन में उन्नति के लिए मीठी वाणी का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन

शास्त्रों में छुपा शहद चटाने का कारण

आश्वलायन गृहसूत्र में एक मंत्र का उल्लेख मिलता है ॐ प्रते ददामि मधुनो घृतस्य, वेदं सवित्रा प्रसूतं मघोनाम् । आयुष्मान् गुप्तो देवताभिः, शतं जीव शरदो लोके अस्मिन्।

शास्त्रीय रुप से इस मंत्र में बच्चे को शहद चटाने का अर्थ छुपा हुआ है। शहद शुद्घ और पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसे चटाकर मन और वाणी से निर्मल होने के साथ ही बच्चे के दीर्घायु होने की कामना की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें