फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के प्रमुख व्रत और त्योहार ( 10 से 16 अगस्त): इस सप्ताह जन्माष्टमी और अजा एकादशी जैसे बड़े त्योहार के अलावा गोगा नवमी और प्रदोष व्रत

Mon, 10 Aug 2020 12:52 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सप्ताह के प्रमुख व्रत और त्योहार ( 10 से 16 अगस्त)
विज्ञापन
आज यानी 10 अगस्त से भाद्रपद माह का नया सप्ताह आरंभ हो चुका है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सप्तमी तिथि और अश्विनी नक्षत्र के साथ रवियोग बना है। इस हफ्ते कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। जिनमें सबसे बड़ा त्योहार कृष्ण जन्माष्टमी, जया एकादशी, गोगा नवमी और प्रदोष व्रत प्रमुख है। 11 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है इस बार भी जन्माष्टमी की त्योहार 11 और 12 अगस्त को दो दिनों मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अलावा अजा एकादशी का व्रत भी इस सप्ताह का प्रमुख व्रत रहेगा।
विज्ञापन


Janmashtami 2020: भगवान कृष्ण को क्यों प्रिय हैं बांसुरी और मोरपंख समेत ये 6 चीजें

कृष्ण जन्माष्टमी
हर वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण की जन्म हुआ मथुरा की कालकोठरी में हुआ था। इस बार अष्टमी तिथि 11 अगस्त की सुबह 9 बजकर 10 मिनट से लग जाएगी। अष्टमी तिथि अगले दिन 12 अगस्त की सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कहीं 11 तो कहीं 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




Janmashtami 2020: भगवान कृष्ण से सीखें कैसे जीवन में हो सकते हैं सफल, सफलता के पांच सूत्र

अजा एकादशी
अजा एकादशी व्रत भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। अजा एकादशी को जया, कामिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह तिथि 15 अगस्त शनिवार के दिन पड़ रही है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु जी को प्रिय होता है। इस दिन उनकी आराधना की जाती है। साथ ही इस दिन लक्ष्मी जी को भी पूजा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अजा एकादशी व्रत से मनुष्य के समस्त प्रकार के पापों का नाश हो जाता है।

इन दो बड़े त्योहारों के अतिरिक्ति कुछ और भी व्रत-त्योहार 
12 अगस्त - भाद्रपद कृष्णपक्ष, अष्टमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
13 अगस्त - भाद्रपद कृष्णपक्ष, नवमी, गोगा नवमी
14 अगस्त - भाद्रपद कृष्णपक्ष, दशमी
15 अगस्त - भाद्रपद कृष्णपक्ष, एकादशी, जया एकादशी, गोवत्स द्वादशी
16 अगस्त - भाद्रपद कृष्णपक्ष, द्वादशी, प्रदोष व्रत
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त - पारसी नववर्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें