हनुमान जी को साहस, पराक्रम, बुद्धि , भक्ति और सेवा भाव के प्रतीक माने जाते हैं। हनुमान जी पूजा बहुत ही सरल मानी जाती है और यह सभी देवताओं में जल्द प्रसन्न होने वाले देव माने जाते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन रामभक्त हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा करने का विधान होता है। हनुमान जी की पूजा बहुत ही लाभकारी मानी जाती है क्योंकि यह संकटोचक हैं। घर पर हनुमान जी की तस्वीर लगाने और उनकी पूजा का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार हनुमान जी 5 तस्वीरों को लगाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं हनुमान जी की कौन सी फोटो लगाने से सबसे ज्यादा लाभ होता है।
भगवान राम की भक्ति करते हुए चित्र
हिंदू मान्यताओं के अनुसार,भगवान राम की भक्ति में लीन मुद्रा में हनुमान जी की तस्वीर को लगाना बहुत ही शुभ होता है। इससे परिवार में घर के सदस्यों के बीच प्रेम, आपसी समझ और अपनापन बढ़ता है। इससे सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।
पर्वत उठाए बजरंगबली की तस्वीर
घर के सदस्यों के भीतर आत्मविश्वास, ऊर्जा, उत्साह और साहस में वृद्धि के लिए हाथ में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी तस्वीर को लगना बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता है। इससे विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस मिलता है।
उठते हुए हनुमान जी फोटो
आसमान में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाने व्यक्ति को नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि होती है। इससे मुश्किल कामों को करने में बल और साहस आता है।
सिंदूरी रंग में हनुमान जी तस्वीर
सिंदूरी रंग में रंगे हनुमान जी की तस्वीरों को लगाने से घर से परेशानियां और नकारात्मक प्रभाव दूर होते है। हनुमान जी इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना काफी शुभ और फलदायी साबित होता है। इससे मन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
हिंदू धर्म में पंचमुखी हनुमान जी पूजा का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर या मूर्ति को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा को बजरंगबली का विराट स्वरूप माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
इस दिशा में लगाएं तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर को घर के दक्षिण दिशा में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ही कम होता है। इस दिशा में विशेष रूप से लाल रंग में बैठे हनुमान जी का चित्र लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।