Hanuman Ji Ke 108 Naam: हनुमान जी कलयुग में ऐसे जागृत और साक्षात शक्ति हैं, जिनके समक्ष कोई भी मायावी शक्ति नहीं टिक पाती है। इनकी पूजा से किसी भी प्रकार का भय नहीं सताता है। ऐसे में वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। भगवान हनुमान की पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। कहा जाता है मंगलवार के दिन महाबली हनुमान की पूजा करने और व्रत रखने से हनुमान जी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान के 108 नाम प्रचलित हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि उन नामों का जाप करने से व्यक्ति को आत्मीय शांति व ऊर्जा मिलती है। जो भी भक्त हनुमान जी के इन 108 नामों का जाप करते हैं, हनुमानजी उनके कष्टों का निवारण करते हैं। बजरंग बली के 108 नाम इस प्रकार हैं....