Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi: हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना गया है। हनुमान चालीसा में भगवान राम के परमभक्त हनुमानजी के गुण, साहस, पराक्रम और निर्मल चरित्र के बारे में चौपाईयों में वर्णन किया गया है। हनुमान चालीसा की रचना हनुमानजी के भक्त गोस्वामी तुलसीदास ने 16वीं शताब्दी में की थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो चारों युग अजर-अमर हैं। कलयुग में हनुमान जी का वास इस पृथ्वी पर है। हनुमानजी को भगवान शिव का रुद्रावतार माना गया है। हनुमानजी संकटमोचन और जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। जो भी नियमित रूप से हनुमान जी का ध्यान, जाप और मंत्रों का पाठ करता उसके सभी संकट और भय दूर हो जाते हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इसके रोजाना पाठ करने से भक्तों को कष्टों और संकटों से मुक्ति मिलती है। 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखते हुए हनुमानजी की पूजा-उपासना,मंत्रों का जाप और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। हनुमान जी की पूजा-आराधना से भय तो दूर होता ही है साथ ही जीवन में सुख-शांति, आरोग्यता और लाभ की प्राप्ति होती है। हनुमान जी की महिमा को देखते हुए तुलसीदासजी ने हनुमान चालीसा की रचना की थी। इसके पाठ करने से ग्रह संबंधी दोष जैसे मंगल, शनि एवं पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ बहुत ही लाभकारी माना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भी भक्तों को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसे में यहां पढ़ें सम्पूर्ण चालीसा।
दोहा
श्रीगुरु चरन सरोज रज निजमनु मुकुरु सुधारि।