हनुमान जन्मोत्सव 2022: इस वर्ष 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर राम भक्त भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
- फोटो : अमर उजाला
Hanuman Janmotsav 2022 : इस वर्ष 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर राम भक्त भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।वहीं कुछ जगहों पर हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार कार्तिक माह के कृष्णपक्ष में मनाया जाता है। भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और ये कलयुग में आज भी पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। आठ चिरंजीवियों में भगवान हनुमान एक हैं। हनुमान जी हमेशा अपने भक्तों के द्वारा सच्चे मन से की गई पूजा से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और हर तरह की मनोकामना को जरूर पूरा करते हैं। जो भक्त नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं क्षण भर में दूर हो जाती हैं।
नाम मात्र से ही कष्ट होते हैं दूर
ऐसी मान्यता है कि बड़ी से बड़ी परेशानियां आने पर केवल हनुमान जी नाम स्मरण करने मात्र से से बाधाएं खत्म हो जाती हैं। अगर व्यक्ति के जीवन में कोई बाधा या परेशानियां जल्द दूर न हो तो बजरंगबली के कई ऐसे अन्य नाम जिसकी स्तुति मात्र से संकट कट जाते हैं। हनुमान द्वादशनाम स्तोत्र में भगवान हनुमान के खासतौर पर 12 नामों का जाप किया जाता है। जिनके जाप से भक्तों के कई तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है और साधक का जीवन सुख और वैभव से बीतता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से है वे नाम...
पहला नाम - हनुमान
दूसरा नाम - अंजनिसुत
तीसरा नाम - वायु पुत्र
चौथा नाम- महाबली
पांचवां नाम- रामेष्ट
छठा नाम- फाल्गुन सखा
सातवां नाम- पिग्डाक्ष
आठवां नाम- अमित विक्रम
नौवां नाम- उदधिक्रमण
दसवां नाम- सीताशोक विनाशन
ग्यारहवां नाम- लक्ष्मण प्राणदाता
बाहरनां नाम- दशग्रीवदर्पहा
पढ़ें संपूर्ण हनुमान द्वादशनाम स्तोत्र
ॐ हनुमान् अंजनी सूनुर्वायुर्पुत्रो महाबलः, श्रीरामेष्टः फाल्गुनसंखः पिंगाक्षोऽमित विक्रमः।
उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशनः, लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:। स्वाल्पकाले प्रबोधे च यात्राकाले य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्। राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।
हनुमान जन्मोत्सव 2022 तिथि , शुभ मुहूर्त और योग
इस साल चैत्र की पूर्णिमा 16 अप्रैल को रात 02.25 पर शुरू हो रही है। 16 और 17 अप्रैल की मध्यरात्रि 12.24 बजे तिथि का समापन होगा। इसके अलावा पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर रवि योग बन रहा है। रवि योग को सूर्य का विशेष प्रभाव प्राप्त होने के कारण प्रभावशाली योग माना गया है।