फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2020: हनुमान जी को देवताओं ने दिए थे ये 8 वरदान

Mon, 06 Apr 2020 02:22 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
hanuman janmotsav - फोटो : hanuman janmotsav
8 अप्रैल, बुधवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी ने मां अंजनी की कोख से जन्म लिया था। आज हम आपको उन वरदानों के बारें में बताने जा रहे हैं, जो हनुमान जी को देवताओं ने दिए थे।
 
विज्ञापन

2 of 9
hanuman janmotsav
सूर्य भगवान ने दिया था अपने तेज का सौवां भाग
  • सूर्य देव ने हनुमान जी को अपने तेज का सौवां भाग दिया था। इसके साथ ही शास्त्रों का ज्ञान भी हनुमान जी को सूर्य देव ने ही दिया था। सूर्य देव से ही हनुमान जी ने शिक्षा प्राप्त की थी। सूर्य देव ने हनुमान जी को ये वरदान देते हुए कहा था कि हनुमान जी के समान और किसी को भी शास्त्रों का ज्ञान नहीं होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 9
hanuman janmotsav
यमराज द्वारा दिया गया वरदान
  • धर्मराज यमराज ने हनुमान जी को यह वरदान दिया था कि हनुमान जी मेरे दंड से सदैव दूर रहेंगे।


 

4 of 9
hanuman janmotsav
कुबेर का वरदान
  • कुबेर द्वारा हनुमान जी को यह वरदान प्राप्त हुआ कि हनुमान जी को कोई भी युद्ध में नहीं हरा पाएगा। 


 
विज्ञापन

5 of 9
hanuman janmotsav
भगवान शंकर का आशिर्वाद
  • हनुमान जी भगवान शंकर के ही अवतार हैं। भगवान शंकर ने हनुमान जी को यह आशिर्वाद दिया कि मेरे अस्त्रों और शस्त्रों का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 
विज्ञापन

6 of 9
hanuman janmotsav
विश्वकर्मा का वरदान
  • विश्नकर्मा ने हनुमान जी को यह वरदान दिया कि मेरे बनाएं जितने भी अस्त्र और शस्त्र हैं, उनका असर हनुमान जी पर नहीं होगा।

 
विज्ञापन

7 of 9
hanuman janmotsav
देवराज इंद्र का वरदान
  • देवराज इंद्र ने हनुमान जी को यह वरदान दिया था कि मेरे वज्र का भी हनुमान जी पर कोई असर नहीं होगा।

 

8 of 9
hanuman janmotsav
जलदेवता वरुण का वरदान
  • जलदेवता वरुण ने हनुमान जी को यह वरदान दिया था कि हनुमान जी का जल भी कभी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। समुद्र की बड़ी से बड़ी लहरे भी हनुमान जी के समक्ष क्षीण हो जाएंगी।

 
विज्ञापन

9 of 9
hanuman janmotsav
ब्रह्मा जी का वरदान
  • हनुमान जी को ब्रह्मदेव ने यह वरदान दिया था कि हनुमान जी ब्रह्म के दंडों से सदैव दूर रहेंगे। हनुमान जी जैसा रुप धारण करना चाहेंगे वैसा कर पाएंगे और अपनी इच्छानुसार गती पर इनका पूरा नियंत्रण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें