फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruwar ke Upay: गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते और दूर होगी पैसों की तंगी

Thu, 04 May 2023 07:03 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guruwar ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
Guruwar ke Upay: गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते और दूर होगी पैसों की तंगी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Guruwar ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। इनकी कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। यदि आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आपको बृहस्पति देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा के साथ ही इस दिन कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय...

विज्ञापन


Lucky Moles: किस्मत वाले होते हैं ऐसे लड़के, जिनके शरीर के इन अंगों पर होता है तिल

गुरुवार के दिन करें ये काम

  • यदि आपके विवाह में देर हो रही हो तो गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इस दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। इसके अलावा इस यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।
  • गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करें। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। 
  • गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन विष्णु जी के साथ के मां लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
  • गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाएं। साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें। 
  • गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार के दिन अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलेगी।

Hanuman Ji Names: हर मंगलवार को जपें हनुमानजी के 108 चमत्कारी नाम, मुश्किल से मुश्किल काम भी हो जाएगा आसान 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें