फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gobind Singh Jayanti 2020: ये हैं गुरु गोबिंद सिंह के 10 अनमोल वचन

Fri, 03 Jan 2020 07:04 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
guru gobind singh
विज्ञापन

आज सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्सव है। इस अवसर पर सभी लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर बधाई संदेश भेज रहे हैं। आप भी उनके अनमोल विचारों को संदेश के रूप में भेज सकते हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था। सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर साहब की इकलौती संतान थी। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के 10वें और अंतिम गुरु थे। साल 1699 में इन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। आइए जानते हैं गुरु गोविंद सिंह के जी अनमोल वचन, जिनसे मिलती है हमें प्रेरणा....

विज्ञापन

1- अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
2- अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करें।
3- अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
4- काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर किसी तरह की आलस्यपन न करें।
5- अपनी जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर घमंडी होने से बचें।
6- दुश्मन का सामना करने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें, और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।
7- किसी की चुगली-निंदा से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय मेहनत करें।
8- हमेशा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद जरूर करें।
9- खुद को सुरक्षित रखने के लिए नियमित व्यायाम और घुड़सवारी की अभ्यास जरूर करें।
10- किसी भी तरह के नशे और तंबाकू का सेवन न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें