जीएसटी का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों को महंगाई का डर सता रहा है, लेकिन पूजा पाठ करने वाले लोगों को इस बारे में अधिक सोचने की जरूरत नहीं हैं। जीएसटी उनके पूजा पाठ से किसी भी तरह की बाधा नहीं बन रहा है, बल्कि उनके लिए खुशी की सौगात ही लेकर आया है।
एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो रहे जीएसटी में सरकार ने हवन सामग्री समेत पूजा सामग्री को जीएसटी की nil कैटेगरी में रखा है। यानि इस पर जीएसटी की दर शून्य होगी। जानिए पूजा सामग्री में किन पर नहीं लगेगा जीएसटी दर
- रूद्राक्ष, लकड़ी की खड़ाऊ, पंचामृत, तुलसी कंठी माला, पंचगव्य, पवित्र धागा, विभूति, चंदन टीका, अनब्रान्डेड शहद, बाती पर जीएसटी की दर शून्य होगी।
- इसके अलावा पांच पूजा सामग्री लोबन, मिश्री, बताशा और बूरा आदि पर पांच प्रतिशत जीएसटी दर लागू होगी।