भगवान को खुश करने के लिए और अपनी मुराद पूरी करवाने के लिए लोग भगवान को लड्डू, मक्कखन, फूल और भी क्या कुछ नहीं चढ़ाते। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक भगवान ऐसे हैं जो चॉकलेट से प्रसन्न होते हैं।
इस भगवान से आपको अपनी मुरादें पूरी करवानी है तो बस एक पैकेट चॉकलेट भेंट कीजिए। प्रसाद में आपको भी चॉकलेट ही मिलेगा। यह भगवान हैं 'मुरुगन स्वामी' यानी शिव पार्वती के पुत्र कुमार कार्तिकेय।
केरल के केरल का 'थेक्कन पलानी' में इनका एक मंदिर है जो बालसुब्रमण्यम मंदिर के के नाम से जाना जाता है। कस्बे के बाहरी इलाके में सुब्रहमण्यपुरम में स्थित इस मंदिर में विराजमान भगवान को 'मंच मुरगन' के नाम से जाना जाता है।
मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि यहां किसी को इस बारे में पता नहीं है कि मुरुगन को चॉकलेट अर्पित करने की परंपरा कब और कैसे शुरु हुई। लेकिन लोग अपनी श्रद्घा के अनुसार मुरुगन के लिए चॉकलेट लेकर आते हैं।