फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया गायत्री परिवार, पीएम के कोष में जमा कराए 1.25 करोड़ रुपये

Thu, 06 Sep 2018 10:10 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gayatri pariwar
विज्ञापन
केरल में बाढ़ की त्रासदी के शिकार लोगों की मदद के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने प्रधानमंत्री राहत कोश में सवा करोड़ रुपये जमा किया। डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने यह राशि चेक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ से सौंपी।
विज्ञापन


राहत कार्य में जुटे हैं गायत्री परिवार के स्वयंसेवक
डॉ. पण्ड्या ने बताया कि पीड़ितों के प्रति सदैव सहानुभूति रखने वाले गायत्री परिवार केरल बाढ़ प्रभावितों के बीच मुस्तैदी के साथ खड़ा है। इस समय गायत्री परिवार के हजारों स्वयंसेवक केरल के विभिन्न जिलों में भोजन, मेडिकल, सामुदायिक भवनों के पुनर्निमाण, सफाई अभियान व कीट नाशक दवाओं का छिड़काव जैसे राहत कार्य में जुटे हैं।

तमाम त्रासदी के वक्त साबित हुए हैं मददगार
डॉ. पण्ड्या के अनुसार ने बताया कि गुजरात भूकंप, केदारनाथ त्रासदी कोई अन्य विपदा, सभी में गायत्री परिवार ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वंहन किया है। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भेंट की गयी इस राशि से पीड़ित मानवता की सेवा में सहायता होगी।
विज्ञापन


पुनर्निर्माण में निभा रहे हैं अहम भूमिका
डॉ. पण्ड्या व शैलदीदी के मार्गदर्शन में शांतिकुंज व स्थानीय गायत्री परिवार की टीम पिछले तीन सप्ताह से केरल के बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटी है। आवासीय व्यवस्था, भोजन, चिकित्सा सेवा से लेकर चयनित क्षतिग्रस्त भवनों के पुननिर्माण के कार्य आदि में स्वयंसेवक जुटे हैं। गायत्री परिवार ने केरल में सात सूत्रीय कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया है। इस बारे में डॉ. प्रणव पण्ड्या ने प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें