फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesha Stotram: बुधवार के दिन जरूर करें गणेश स्त्रोत का पाठ, दूर होंगे सभी संकट

Wed, 10 May 2023 09:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits Of Ganesh Stotram:  बुधवार के दिन व्रत और पूजा से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से विघ्न और बाधाओं का अंत कर देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा करने और व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
बुधवार के दिन जरूर करें गणेश स्त्रोत का पाठ, दूर होंगे सभी संकट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Benefits Of Ganesh Stotram: बुधवार का दिन प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जो लोग बुधवार के दिन श्री गणेश की विधिपूर्वक पूजा करते हैं उनको भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। बुधवार के दिन व्रत और पूजा से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से विघ्न और बाधाओं का अंत कर देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा करने और व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन भगवान गणेश के दर्शन मात्र से पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसके अलावा भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक बुधवार को गणेश स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। यहां पढ़ें गणेश स्त्रोत का सम्पूर्ण पाठ - 

विज्ञापन

गणेश स्तोत्र

प्रणम्य शिरसा देवं गौरी विनायकम् ।
भक्तावासं स्मेर नित्यमाय्ः कामार्थसिद्धये ॥॥
प्रथमं वक्रतुडं च एकदंत द्वितीयकम् ।
तृतियं कृष्णपिंगात्क्षं गजववत्रं चतुर्थकम् ॥॥

लंबोदरं पंचम च पष्ठं विकटमेव च ।
सप्तमं विघ्नराजेंद्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम् ॥॥
नवमं भाल चंद्रं च दशमं तु विनायकम् ।
एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजानन् ॥॥

द्वादशैतानि नामानि त्रिसंघ्यंयः पठेन्नरः ।
न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं प्रभो ॥॥
विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम् ।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्मो क्षार्थी लभते गतिम् ॥॥

जपेद्णपतिस्तोत्रं षडिभर्मासैः फलं लभते ।
संवत्सरेण सिद्धिंच लभते नात्र संशयः ॥॥
अष्टभ्यो ब्राह्मणे भ्यश्र्च लिखित्वा फलं लभते ।
तस्य विद्या भवेत्सर्वा गणेशस्य प्रसादतः ॥॥

॥ इति श्री नारद पुराणे संकष्टनाशनं नाम श्री गणपति स्तोत्रं संपूर्णम् ॥

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें