फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Stotra: संतान सुख की चाह है, तो करें गणपति स्तोत्र का पाठ, जल्दी होगी मनोकामना पूरी

Sat, 12 Nov 2022 10:31 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

ganesh stotram in hindi
विज्ञापन
संतान सुख की चाह है, तो करें गणपति स्तोत्र का पाठ, - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesh Stotram in Hindi: हम किसी काम के पूरे और सफल होने के लिए गणेशजी की पूजा करते हैं। गणेश जी सभी देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय है। हालांकि गणेशजी के अलग-अलग रूप भी हैं और विभिन्न रूपों में वे विभिन्न कारक बन जाते हैं। गणेशजी की आराधना के लिए कई मंत्र, स्त़ोत्र आदि हैं। भगवान श्री गणेश की आराधना सर्वदा फलदायी मानी गई हैं प्रथम पूज्य देव को प्रिय यह संतान गणपति स्तोत्र लक्ष्मी और संतान दोनों प्रदान करता हैं।  संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करने से पहले व्यक्ति को शुद्ध और पवित्र होना जरूरी है। यह स्त्रोत सुयोग्य संतान का आशीष देता हैं अगर आप भी सुयोग्य संतान की इच्छा रखते हैं तो श्री गणेश के इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।

विज्ञापन


संतान गणपति स्तोत्र
नमोऽस्तु गणनाथाय सिद्धी बुद्धि युताय च।
सर्वप्रदाय देवाय पुत्र वृद्धि प्रदाय च।।
गुरु दराय गुरवे गोप्त्रे गुह्यासिताय ते।
गोप्याय गोपिताशेष भुवनाय चिदात्मने।।

विश्व मूलाय भव्याय विश्वसृष्टि करायते।
नमो नमस्ते सत्याय सत्य पूर्णाय शुण्डिने।।
एकदन्ताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नम:।
प्रपन्न जन पालाय प्रणतार्ति विनाशिने।।

शरणं भव देवेश सन्तति सुदृढ़ां कुरु।
भविष्यन्ति च ये पुत्रा मत्कुले गण नायक।।
ते सर्वे तव पूजार्थम विरता: स्यु:रवरो मत:।
पुत्रप्रदमिदं स्तोत्रं सर्व सिद्धि प्रदायकम्।।

गणपति स्तोत्र के लाभ 

  • संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करने से आपको तेजस्वी संतान की प्राप्ति होती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान का जीवन हमेशा सुखमय बीतता है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संत सदैव रोगमुक्त रहेगी। 
  • गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान की बुद्धि तीव्र और कुशाग्र होती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान पर हमेशा श्री गणेश की कृपा बनी रहती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान बलशाली बनती है और समस्याओं के प्रति निडर बनती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान को जीवन में  बहुत सफलता प्राप्त होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें