फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मुस्लिम देश के नोट पर क्यों छपती है भगवान गणेश की तस्वीर

Thu, 13 Sep 2018 01:46 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ganesh utsav
विज्ञापन

आज देश में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है। भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का देवता माना जाता है। भगवान गणेश को न सिर्फ भारत में बड़ी श्ऱद्धा के साथ पूजा जाता है बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया जहां पर मात्र 3 फीसदी ही हिन्दू आबादी है वहां के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी है। जी है यह बात हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं क्यों एक मुस्लिम देश की मुद्रा में भगवान गणेश को जगह दी गई। 

विज्ञापन

 
नोट पर गणपति 
इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है। दरअसल भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा,कला और विज्ञान का देवता माना गया है। 

नोट पर गणपति की तस्वीर की खासियत
इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटा छपी होती है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन


नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपाने का कारण
दरअसल कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें